अमरजीत सिह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र के राममऊ मजरे गनौली में एक नाबालिक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है पीड़िता के पिता ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की माग की है पुलिस मुकदमा दर्ज कर जॉच में जुट गयी है मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गॉव में तनाव की स्थित बनी है
बताया जाता है कि रबिवार की शाम लगभग आग बजे कल्लू वर्मा की लगभग 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी गॉव के बाहर शौच के लिए गयी थी शौच से वापस आते गॉव निवासी सोएब ऊर्फ लाली,अरमान ऊर्फ लड्डू पुत्रगण जुबैर बाइक से पहुचे और मुख दबाकर किशोरी को बाइक पर बैठाकर बाराबंकी चले गये जहा पर रात भर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और सोमवार भोर में गॉव के बाहर लाकर छोड़ दिया और शिकायत करने व किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी घर पहुचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बतायी जिसके बाद पिता कल्लू वर्मा ने थाने पहुच कर सोएब ऊर्फ लाली,अरमान ऊर्फ लड्डू पुत्रगण जुबेर व रिजवान पुत्र बकरीदु के खिलाफ नामजद तहरीर दी
वही लोगो मे तरह तरह की चर्चा है इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पटरंगा पुलिस ने न तो अभी तक मुकदमा दर्ज किया और न ही किशोरी को मेड़िकल परीक्षण कराना उचित समझा जिसे लेकर लोगो में रोष व्याप्त है इस बाबत मे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता कल्लू के तहरीर पर उक्त आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ