गोंडा:-मसकनवा कस्बे में स्थित पौराणिक नई देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास किया गया।जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री राजा आनंद सिंह रहे।पूर्व कृषि मंत्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।साथ ही शिलान्यास के मौके पर अनेक धार्मिक एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूर्व कृषि मंत्री ने शिलान्यास के अवसर पर कहा कि मां की आराधना से ही शक्ति की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि मंदिर सभी संस्कारों का एक केंद्र होता है।जहां जाने मात्र से ही भक्तों को असीम शांति की अनुभूति होती है।पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव ने कहा कि मंदिर एक आस्था का केंद्र होता है।सभी को आदि शक्ति मां की साधना करनी चाहिए।धार्मिक अनुष्ठान से अच्छे संस्कार का उदय होता है। प्रबंधक हरीश पाण्डेय,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि यू पी सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शुक्ल ने भी अपने अपने विचार रखे।संयोजक विशाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। यजमान कैलाश गुप्त,झीन दादा, डा राम नारायन गुप्ता कमलापुरी,भरत लाल त्रिपाठी प्रवीन रिंकू गुप्त, श्याम बाबू कमल, संतोष कमलापुरी, प्रधान प्रतिनिधि विनोद मोदनवाल, भगवान दीन मिश्र, अरूण कुमार, ज्ञान प्रकाश जोशी, विजय सेन गुप्त, डॉ अशोक शुक्ल, रक्षा राम पटेल, राम बाबू, विन्दा प्रसाद, पिलाऊ आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ