Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएससी ने भीम ऐप्प के प्रचार प्रसार लिए निकाली बाइक रैली


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :- प्रधानमंत्री जी का है सपना, डिजिटल भारत हो अपना | डिजिटल इंडिया के मुहीम को आगे बढ़ाते हुए जनपद में सूचना एवं प्रोधोगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी केंद्र के संचालको द्वारा भीम ऐप्प के माध्यम से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए आज कलेक्ट्रट कैंपस से बाइक रैली निकाली गयी | बाइक रैली को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यू० बी० मल्ल ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रट कैंपस से रवाना किया | जिसमे कचेहरी रोड पर उपस्थित सभी दुकानों पर जाकर मोबाइल में भीम ऐप्प इनस्टॉल कराया गया और भीम क्यू आर कोड दुकानों पर लगाया गया | सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महबूब आलम एवं महेंद्र कुमार ने रैली का नेतृत्व करते हुए बस्ती शहर में डिजिटल ट्रांसक्शन को बढ़ाने के लिए सभी दुकानदारों को भीम ऐप्प की जानकारी दी | इस कार्यक्रम में सीएससी डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर सर्वेश चौबे ,ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार , मोहम्मद वहीद ,केंद्र संचालक मनीष श्रीवास्तव , अम्बर श्रीवास्तव, हिमांशु द्धिवेदी, अनिल गौर ,सलमान अहमद मोहित आलम, प्रदीप एवं अन्य उपस्थित रहे| 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे