सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रगट उत्सव पर 31 मार्च शनिवार को कायस्थ वाहिनी की ओर से धर्मशाला रोड स्थित मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शोभा यात्रा दिन में 3.00 बजे मंदिर से निकलकर हनुमानगढ़ी, कम्पनी बाग होते हुये पुनः चित्रगुप्त मंदिर पहुचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।
इस बीच यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालु भगवान श्री चित्रगुप्त के रथ पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। यह जानकारी देते हुये वाहिनी प्रमुख पंकज भैया ने कहा कि सर्व समाज को भगवान श्री चित्रगुप्त से जोड़ना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें महिलायें, पुरूष व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जा रहा है।
पकज भैया ने बताया कि भूतपूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक लक्ष्मीनरायन कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे। पंकज भैया ने बताया कि कायस्थ वाहिनी के कार्यकर्ता मोहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों से कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं। कायस्थ समाज को रचनात्मक कार्यों के लिये प्रेरित करते हुये उन्हे सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक मोर्चे पर स्थापित करना कायस्थ वाहिनी के उद्देश्यों में शामिल है। उन्होने इाम जनमानस से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव अशोक श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंशुमान श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ