Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए मीना मंचों का गठन आवश्यक: बी ई ओ


खुर्शीद खान 
 सुल्तानपुर :पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार मे आयोजित दो दिवसीय मीना मंच के कार्यक्रम मे बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि उच्च प्राथमिक विदयालयों मे मीना मंच का गठन शतप्रतिशत कर लिया जाय ।उक्त की मानीटरिंग भी की जाऐगी ।06 से 14 वर्ष की सभी बालिकाओं का विदयालय मे नामांकन। ठहराव। उनमे नेतृत्व तथा अभिव्यक्ति की क्षमता संवर्द्धन करने तथा विभिन्न कौशलों को विकसित करने हेतु अवसर प्रदान करना है।जिससे समाज मे हो रहे लिंग भेद कुरीतियों असुरक्षा आदि के मुद्दो पर चर्चा कर आवाज उठा सके ।
प्रत्येक बी आर सी से एक ए बी आर सी को बालिका शिक्षा का नोडल नामित किया जाएगा।मीना रेडियो कार्यक्रम को विदयालयों मे बालिकाओं को सुनवाया जाय। मीना मंच की प्रेरक को ,""पावर ऐंजेल"" के रूप मे चिन्हित किया गया है।  जो विदयालय की सुगमकर्ता  से मार्ग  दर्शन लेती रहेगी । 24 सितम्बर को मीना दिवस के रूप मे प्रत्येक वर्ष मनाया जाऐगा। प्रशिक्षणार्थियों को अरमान माडयूल जो किशोर किशोरियों के जीवन कौशल शिक्षा हेतु दिया गया । वर्ष मे दो बार सितम्बर तथा  जनवरी मे मीना पंचायत होगी जिसमें सभी मीना मच के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।जिला समन्वयक ओ पी त्रिपाठी ए बी आर सी रणबीर सिंह रागिनी मिश्र मृत्जजय सिंह सर्वेश सिंह जगन्नाथ रावत परवेज अहमद मंजू श्रीवास्तव बंदना शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे