Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामनें, मरीज़ के पास ही रखा कटा हुआ पैर

खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. झांसी के बाद अब यूपी के सुल्तानपुर में डाक्टरों की इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां ज़िले के डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में इमरजेंसी रूम में ट्रेन से घायल हुए व्यक्ति का कटा पैर उसके पास ही रख दिया गया। 
आगे पढ़े पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम क़रीब 7:30 बजे के आसापास कोतवाली नगर के करौंदिया रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेन की चपेट में आने घायल व्यक्ति का बांया पैर कट चुका था और वो बुरी तरह तड़प रहा था। 
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और तत्काल उसे डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचाया। 
यहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर और स्टाफ ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर पेश किया। 
इलाज के समय उसके कटे हुए पैर को दोनों पैर के बीचोंबीच रख दिया, और क़रीब आधे घंटे तक कटा हुआ पैर वैसे ही रखा रहा। 
जब उन्हें हास्पिटल में मौजूद स्थानीय लोगों के कैमरा चलने का आभास हुआ तब उसे वहां से हटाया। 




जयसिंहपुर कोतवाली के रवनिया पीढ़ी गांव निवासी है घायल
आपको बता दें कि, घायल व्यक्ति की शिनाख़्त जयसिंहपुर कोतवाली के रवनिया पीढ़ी गांव निवासी अतुल कुमार पाण्डेय (48) पुत्र जगनारायण पाण्डेय के रूप में हुई। 

परिजनों को घटना के संदर्भ में सूचना दी गई है, बुरी तरह घायल अतुल की एक 13 वर्ष की बेटी व एक 10-11 वर्ष का बेटा है। 

CMO बोले जांच कर जल्द होगी कारवाई
फिलहाल इस मामलें में जब मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा. सी.बी.एन. त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 

उन्होंने कहा की इस मामलें में जांच करवा कर जल्द ही कारवाई की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे