Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सास्कृतिक कार्यक्रम मे छात्रों ने दर्शकों का मन मोहा


सुनील उपाध्याय
बस्ती ।शिक्षा क्षेत्र दुबौलिया के बभनपुरा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर रविवार की शाम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरैया  अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे वार्षिक उत्सव से छात्र छात्राओं में निखार आता है उनकी प्रतिभाएं निखरती हैं ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर बैठा हुआ डर बाहर निकलता है।
जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना - मां शारदे हम शरण में आए हैं,  छात्रा खुशी, अंशिका, आराध्या, प्रतिमा, रोहिणी, पलक, आकृति, दीपिका, द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत- वंदन चरणों में सौ बार, बाल गीत- रे मामा रे मामा, बेटी के ऊपर- बेटी से करो तुम प्यार, शिव वंदना- बगड़ बम बम बम लहरी, विकास गीत- भोर जागे रे किसनवां, मां की ममता- किसानी गीत- धरती पर हल चलावा तू किसनवां, बसंत गीत- कोयलिया गीत सुनाए, आदि की शानदार प्रस्तुति की गई। देश भक्ति गीत- वतन वालो वतन ना बेच देना, की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक मुग्ध हुए जिसका सजीव मंचन छात्र प्रेम, बृजकिशोर, आशीष, प्रशांत, आलोक, राजकुमार, व अमन,टीम ने किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिओम पांडे ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, प्रमुख  योगेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवीन कुमार, सुनील सिंह, अजय यादव  जगदंबा प्रसाद, दिनेश, राजेश, मोहित, राधारमण, सतीश पांडे, जितेन्द्र, अंबरीश त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, शीतला प्रसाद पांडे, सुरेश कुमार, तिलक राज, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे