खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सराय जासर गांव में सनसनीखेज वारदात हुई जिसमे युवक ने युवती को को उसके घर मे घुसकर चाकू से हमला कर दिया, हमले में घायल युवती को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जंहा उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
आगे पढ़ें पूरी घटना :
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सराय जासर गांव के एक युवक का प्रेम प्रसंग उसी गांव की ही एक युवती से चल रहा था। कुछ समय पहले यही युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया था,लेकिन कुछ दिन बाद दोनों अपने घर फिर से वापस आ गए थे युवती अपने घर पर ही रह रही थी,इसी बीच घरवालें उसकी शादी कंही और तय कर दिए इसी बात को लेकर युवक, युवती के घरवालों को को मनाने की कोशिस कर रहा था।जब बात नही बनी तो युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला बोल दिया,युवती लहूलुहान हो गई। हल्ला-गुहार होने पर युवक फरार हो गया। सूचना के बाद डायल 100 पुलिस गांव पहुंची और युवती को दोस्तपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर सराय जासर गांव के बब्लू पुत्र पंचराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है,जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ