Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध हालात में पंखे से लटकती मिली एसएसबी जवान की लाश


एसएसबी 50 वीं वाहिनी बलरामपुर में तैनात था जवान
मृतक तल्पे राहुल कोल्हापुर महाराष्ट्र का निवासी
अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।जिला मुख्यालय के एक  यात्री निवास के कमरे में एसएसबी जवान की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई । दरअसल कोतवाली बलरामपुर नगर से कुछ ही दूरी पर जिला मुख्यालय के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर द्वारा संचालित हो रहे यात्री निवास के कमरा नंबर एक में एक युवक की लटकती हुई लाश पाई गई । यात्री निवास के रिकार्डो के अनुसार तल्पे राहुल नाम का एक युवक 17 मार्च को कमरा किराए पर लिया था और आज सुबह कमरे की सफाई करने गए स्वीपर ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद खिड़की से देखा तो उसकी लाश पंखे से लटक रही थी । 
फ़ोटो:पंखे से लटकती लाश

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा फॉरेंसिक टीम जरूरी सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है तथा सभी प्रकार के साक्ष्य खंगाल रही है । पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया के युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने यात्री निवास पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और लाश को पंखे से नीचे उतारा । मृतक तल्पे राहुल एसएसबी 50वीं वी वाहिनी बलरामपुर में तैनात बताया जा रहा है । पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा । एसएसबी  50 वी वाहिनी के सेनानायक रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तल्पे राहुल एसएसबी 50वीं वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और वह गत 17 जनवरी से छुट्टी पर गया हुआ था । छुट्टी समाप्त होने के बाद भी उसने अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की थी और वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था । पूरे मामले की जांच एसएसबी के नियमों के अनुसार शुरू करा दी गई है । जांच के बाद ही  सही तथ्यों  का खुलासा हो सकेगा । मृतक तल्पे राहुल महाराष्ट्र के कोल्हापुर का निवासी था  और उसके घर पर बात करने पर अभी कोई सही सही जानकारी नहीं हो पाई है । फिलहाल घरवालों का इतना ही कहना है कि घर पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था । जो भी हो जांच के बाद ही सही सही कारणों का पता चल सकेगा । जिस कमरे में जवान की लाश लटकती पाई गई है  प्रथम दृष्टया देखने से परिस्थिति संदेहास्पद प्रतीत होती है । सूत्रों की माने तो  लाश पंखे से लटकी हुई थी  परंतु उसका पैर जमीन पर  रखा हुआ था । जो भी हो  जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा । पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है तथा जांच शुरू कर दी है । वहीं एसएसबी ने भी अपने स्तर से  विभागीय जांच भी शुरू कर दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे