Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साक्षरता परीक्षा साबित हुई हवा हवाई केंद्र व्यवस्थापक नदारद



जयप्रकाश ओझा /शिवानंद मिश्रा
गोंडा| लोक शिक्षा केंद्रों पर 25 मार्च को साक्षरता परीक्षा होनी थी। केंद्र व्यवस्थापक के रूप में सचिव (प्रधानाचार्य) और केंद्र के प्रेरकों की मौजूदगी अनिवार्य थी कुछ केंद्रों पर हमारी टीम द्वारा मौका मुआयना करने पर ज्यादातर केंद्रों पर प्रेरक तो मौजूद रहे लेकिन सचिव (प्रधानाचार्य) अनुपस्थित मिले इस संबंध में सचिव (प्रधानाचार्यों) से वार्ता की गई तो किसी ने जानकारी ना होने की बात कही तो कोई हवन करवा रहा था तो कोई अयोध्या मिट्टी में गया था।
बताते चलें साक्षर भारत मिशन योजना के अंतर्गत जनपद की 1054 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है इन केंद्रों पर सचिव (प्रधानाचार्य) एंव दो प्रेरकों की नियुक्ति है सचिव प्रधानाचार्यों का कार्य केंद्रों का सुचारु रुप से संचालन करवाना होता है एवं प्रेरक  14 से 35 वर्ष की आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य करते हैं। बाद में इन नवसाक्षरों की राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाती है| जिनकी जिम्मेदारी केंद्रों का संचालन करवाना है जब वही जानकारी ना होने या अन्य बहाने बनाते दिखेंगे तो फिर आप खुद सोच सकते हैं कि साक्षर भारत मिशन योजना का जिले पर क्या हाल है| 

आइए आपको कुछ केंद्रों की सच्चाई से अवगत करवाते हैं जो कि हमारी टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिखा।
 विकास खंड बेलसर
रिपोर्ट नंबर (1) 
लोक शिक्षा केंद्र माधवपुर 
समय 11:00 बजे  
केंद्र बंद मिला और कोई भी उपस्थित नहीं था

रिपोर्ट नंबर (2) 
समय 11:30 
लोक शिक्षा केंद्र थड्क्की पट्टी सचिव(प्रधानाचार्य)महेश, प्रेरक काली प्रसाद, प्रेरक सुमित्रा इस केंद्र पर प्रेरक तो मौजूद दिखे लेकिन सचिव (प्रधानाचार्य) अनुपस्थित मिले दूरभाष पर जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया मुझे कोई जानकारी नहीं थी और मैं अयोध्या आया हुआ हूं।

विकास खंड झंझरी
रिपोर्ट नंबर (3)
समय 12:30
लोक शिक्षा केंद्र पथवलिया द्वितीय 
सचिव (प्रधानाचार्य)अनीता वर्मा, प्रेरक अक्षय वर्मा यहां पर सचिव अनुपस्थित मिलीं दूरभाष पर जब इनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हम हवन करवा रहे हैं अभी पहुंच रहे हैं जबकि प्रेरक उपस्थित थे |

रिपोर्ट नंबर (4) 
समय 12:45
लोक शिक्षा केंद्र हारीपुर नवीन सचिव (प्रधानाचार्य) सुमन श्रीवास्तव, प्रेरक विवेकानन्द मिश्रा, प्रेरक मल्लिका शाहीन इस केंद्र पर सभी लोग उपस्थित मिले एवं परीक्षा सुचारु रुप से कराई जा रही थी प्रेरक विवेकानन्द मिश्रा ने बताया कि 40 के सापेक्ष 19 लोगों की परीक्षा करवाई जा चुकी है जैसे जैसे लोग आते जाएंगे परीक्षा होती जाएगी।

रिपोर्ट नंबर(5) 
समय 1:00
लोक शिक्षा केंद्र लालपुर चंद्रभान सचिव (प्रधानाचार्य) मधु सिंह प्रेरक प्रतिमा मिश्रा, प्रेरक रीना वर्मा इस केंद्र पर सचिव (प्रधानाचार्य) अनुपस्थित मिलीं कारण पूछने पर प्रेरक ने बताया कि मैडम हवन करवाने गई हैं। जब सचिव (प्रधानाचार्य) से उनका पक्ष जानने की कोशिश दूरभाष पर की गई तो फोन स्विच ऑफ था।

रिपोर्ट नंबर (6) 
समय 1:20
लोक शिक्षा केंद्र केशव जोत सचिव (प्रधानाचार्य)आरती कुमारी, प्रेरक राजाराम, जयसवाल, पूनम तिवारी इस केंद्र पर भी सचिव (प्रधानाचार्य) अनुपस्थित मिलीं जबकि प्रेरक मौजूद रहे सचिव (प्रधानाचार्य) से जब फोन पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि हमें पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी और हमारे बच्चे की तबीयत खराब चल रही है प्रेरक राजाराम जायसवाल ने बताया कि 40 के सापेक्ष 35 नवसाक्षरों की परीक्षा कराई जा चुकी हैं।

रिपोर्ट नंबर (7) 
समय 1:40
लोक शिक्षा केंद्र माधवपुर राय सचिव (प्रधानाचार्य)करिश्मा पटेल, प्रेरक संजु मिश्रा, प्रेरक उमाशंकर इस केंद्र पर भी सचिव (प्रधानाचार्य) अनुपस्थित मिलीं दूरभाष पर कारण पूछा गया तो उन्होंने पूर्व में जानकारी ना होने की बात कही।

रिपोर्ट नंबर (8) 
लोक शिक्षा केंद्र मोकलपुर
समय 2:10 
यहां पहुंचने पर केन्द्र बंद मिला और कोई भी उपस्थित नहीं मिला।इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया नवसाक्षरों की परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी समन्वयकों एवं प्रेरकों की है सचिव (प्रधानाचार्य) की देखरेख परीक्षा होनी थी सभी प्रधानाचार्यों को लेटर जारी किया गया था।जो अनुपस्थित मिले हैं उनके खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे