शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेलें के रविवार के दूसरे दिन हादीहाल प्रांगण में लगी प्रदर्शनियों का दूर-दराज से आये लोगों ने प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मेले के दूसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वरूण प्रताप सिंह सहित पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।
लोक कल्याण मेले में पहुॅचते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने वहां की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा उसके सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होने लोक कल्याण मेले में दीप प्रज्जवलन एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्र्यापण कर मेले के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होने वहां पर उपस्थित जनता को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय एवं बेसहारों के हित के लिये कार्य कर रही है जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ सके। उन्होने युवाओं और युवतियों पर चर्चा करते हुये कहा कि युवाओं में ऐसी योग्यताओं, प्रतिभाओं का विकास करना ताकि वे स्वावलम्बी, आधुनिक प्रौद्योगिक भारत के जिम्मेदार और उत्पादक नागरिक बन सके। केन्द्र तथा राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों का समन्वय स्थापित कर युवा मण्डल के माध्यम से क्रियान्वित करें ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति लाभान्वित हो सके। विशिष्ट अतिथि वरूण प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवक और युवतियों की भूमिका रही है और बगैर इनके कोई भी कार्य करना असम्भव है। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने कहा कि लोक कल्याण मेले के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाया जा रहा है जिससे वे जागरूक हो सके और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावा अन्य वक्ताओं के रूप में दिवाकर दिग्गज, शेर बहादुर सरोज, राम प्रताप पाण्डेय, कन्हैया लाल गुप्ता, मदन मौर्या, डा0 नितिन तिवारी सम्मिलित रहे। इसके अलावा मंच पर दिनेश सिंह तथा अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव की भी उपस्थिति रही। नेहरू युवा केन्द्र के युवतियों ने स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गयी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह द्वारा नेहरू युवा केन्द्र की युवतियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। लोक कल्याण मेले में आये हुये अतिथियों का स्वागत जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र समर बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद प्रियदर्शी द्वारा किया गया। अन्त में लोक कल्याण मेले में आये हुये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन विश्वजीत प्रताप सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ