सुनील उपाध्याय
बस्ती : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव राजनीति के मंजे हुए राजनेता है। बसपा और सपा को एक कर तीन सीटों पर कब्जा करना अखिलेश के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
वीडियो
भारतीय जनता पार्टी 2019 की जीत के लिए इनके गठबंधन को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बनाएगी। ये बातें प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री वह जनपद बस्ती के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही है उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं 1 साल पहले जनता की समस्याओं को लेकर जो मीडिया में हेडलाइन चलती थी अब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है। प्रदेश के 51 जिला अस्पतालों में माडर्न पैथालोजी खुलेंगे। 15 क्षेत्रीय एयरपोर्ट बनाये जाएंगे।जिनका किराया ढाई हजार से कम होगा। पिछले साल साढ़े सात हजार डाक्टरों की कमी थी जिसमे साढ़े पांच हजार को पूरा किया गया। जिले में सरकार के निर्देश पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मंडलायुक्त सभागार में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और सरकार की योजनाओं को वास्तविक रुप से लागू कराने का निर्देश भी दिया। गोरखपुर और फूलपुर चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के रणनीति पर प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनकी रजनी से हम लोग विचलित नहीं हुए हैं हां यह जरूर है कि उन्हें 3 सीटें मिल गई लेकिन अब आगे की योजना में इनके गठबंधन को ध्यान देते हुए भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी और 2019 के चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ