Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामनवमी के दिन जन्में बेटियों की माताओं को क्लब ने दिया उपहार


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने रामनवमी के दिन "वेलकम बिटिया" अभियान में पदाधिकारियों संघ जिला महिला अस्पताल पहुच कर जन्मी 15 बेटियों के माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया । इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यदि आपके घर में बेटी जन्म ले तो मायूस न हो, उसके जन्म की खुशियां क्लब धूमधाम से मनाएगा । इस दौरान एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि बेटी लक्ष्मी का रुप होती हैं । यह कहने से नहीं कर दिखाने से बात बनेगी ।
उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत वेलकम बिटिया नामक अभियान चला रहा है । किसी के घर में भी बेटी जन्म लेने की जानकारी पर क्लब की टीम उनके घर पहुंच जाएगी और ढोल, ताशा, नगाड़ा बजा कर जश्न मनाएगा । इतना ही नहीं उनके परिवार के साथ मुंह मीठा किया जाएगा । उन्होने कहा कि उनको बताया जाएगा कि बेटी बोझ नहीं होती है । इस मौके पर उन्होंने बेटियों को चांदी का चंद्रमा का लाकेट पहनाकर उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए घर वालों का मुंह मीठा कराते हुए मंगल गीत गाकर खुशियां मनाई गई और माताओं का उत्साह बढ़ाया गया ।  इस मौके पर पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, रेखा उमरबैश्य, अर्चना पांडे, आरती,रीतिका मौर्य  आदि रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे