Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या से बाबा का अपहरण करने वाले गिरफ्तार, लगा एक दूसरे पर गम्भीर आरोप



वासुदेव यादव
फैजाबाद अयोध्या। फैज़ाबाद, राम नवमी के समय देर रात एक बाबा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है, घटना के पीछे आशनाई वजह बताई जा रही है। जबकिं बाबा की ओर से रुपये के लेनदेन  व अपहरण की बात कही गयी हैं।  हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते घटना के कुछ ही घंटे बाद ही बाबा को आरोपियों सहित बरामद कर लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर मिली है। 

ज्ञात हो कि दंतधावन कुंड निवासी बाबा युवा सन्त रामकुमार दास के अपहरण की सूचना शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे 100 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सर्तक हो गई और जगह-जगह नाकेबंदी कर बाबा की तलाश की जाने लगी। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पिपरी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान बाबा अपहरणकर्ताओं के साथ बरामद कर लिए गए। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया है कि दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। एक पक्ष का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ बाबा के अवैध संबंध हैं, पत्नी को बाबा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का भी आरोप लगाया है, जबकि बाबा की तरफ से दी गई तहरीर में पैसे की लेनदेन में अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार की देर रात सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले एक परिवार ने कथित बाबा को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर पहले मारपीट की और उसके बाद साधु को जबरन उसके कमरे से उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकेबदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। पूछताछ में बात सामने आई है कि साधु के आश्रम पर यह महिला अपने पति के साथ एक वर्ष पूर्व आश्रम में किराए पर रहती थी। शुक्रवार केा दवा लेने के बहाने महिला फैजाबाद आई थी। देर शाम होने पर पति ने जब महिला की जानकारी ली तो उसने बाबा के आश्रम पर रूकने की जानकारी दी। पहले से ही शक के दायरे में रही महिला की इस बात पर बोलेरो जीप से अयोध्या पहुंचे महिला के पति व अन्य ने बाबा के साथ महिला केा आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर हंगामा कर दिया तथा बाबा को उठा लिया। इस मामले में बाबा की तरफ से भी तहरीर दी गई है। महिला के पजिरनों को 70 हजार रूपए देने की बात करते हुए वापस न देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि इस मामलें में बाबा सहित अपहरणकर्ताओं गिरिजा शंकर, सतीश चंद्र तिवारी, आदर्श, अरविंद, चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबा के ऊपर अपराध संख्या 140धारा 376 व गिरिजा शंकर आदि पर अपराध संख्या 141 धारा 504,406,147,364,452,342,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे