वासुदेव यादव
अयोध्या । फैज़ाबाद:जानकी घाट स्थित बड़ा स्थान मंदिर के प्रांगण में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष रसिकपीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महराज जी की तरफ से श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष में राम भक्तों को विशाल नि:शुल्क शरबत वितरण किया गया। जिसमें मंदिर से जुड़े सभी भक्तों शिष्यों आदि का विशेष योगदान रहा ।
यह नि:शुल्क शरबत वितरण का कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारों की संख्या में आये दूर दराज व अन्य प्रांतों से राम भक्तों ने शर्बत प्रसाद ग्रहण किए।
इस दौरान मुख्य रूप से शर्बत वितरण के कार्यक्रम में आजमगढ़ अतरौलिया के रमाशंकर जायसवाल, राम बहादुर विश्वकर्मा विजय बहादुर विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा भूपेंद्र दास गिरीश चंद शर्मा रामकिशोर चंद्र भूषण तिवारी प्रकाश तिवारी डॉक्टर रमेश विश्वकर्मा शैलेंद्र तिवारी मन्दिर के कोठारी नंदलाल दास पुजारी जगदीश शरण जी दिगंबर शरण जी राजेश पांडे दुर्गेश पांडे योगीराज जी आदित्य शास्त्री इंद्रदेव जी अभिषेक शरण, आशीष शास्त्री आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ