अभिषेक गुप्ता
सुल्तानपुर।कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के विरसिंहपुर चौराहे के समीप काली अपाची सवार दो युवकों ने असलहे के बल पर एक व्यापारी से 12000 हजार नगद रुपया लूट लिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र बिरसिंहपुर निवासी लालजी अग्रहरि पुत्र झब्बू लाल की दोस्तपुर रोड पर परचून की दुकान है बीते सोमवार की रात लगभग आठ बजे काली अपाची सवार दो युवक उसकी दुकान पर कुछ घरेलू समान की मांग की । पीड़ित दुकानदार बदमाशो को ग्राहक समझ कर जब दुकान से समान देने के लिये पीछे मुड़ा तभी आये बदमाशो ने असलहे की नोक पर दुकान में रखा पैसा का गल्ला उठा लिया और उसमें रखे (बारह हजार रुपये )लेकर भाग गये।जब तक व्यवसायी आवाज लगाता तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गये।पीड़ित दुकानदार कोतवाली पहुँच कर घटना की जानकारी पुलिस कर्मियों को देने के बाद उसने तहरीर सौपी।
कोतवाली राम बाबू पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ