प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इण्डिया का द्वितीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह आयोजित
लखनऊ । खबर का मतलब सनसनी नहीं बल्कि व्यापक परिवर्तन, चैतन्यता भाव को जागृत करना और समाज में परिवर्तन के लिए सुदृष्टि प्रदान करना है। ये बातें उप मुख्यमंत्री डॉण् दिनेश शर्मा ने प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित स्मारिका विमोचन एवं सम्मान समारोह में कहीं।कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपने विचार रखे और पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने का सुझाव देते हुए कहा कि पत्रकार सत्य का अनुरक्षण करने वाला प्रहरी है, जो देश प्रदेश में व्यवस्था को बदलने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए उनकी कलम निष्पक्षता के आलेख में डूबी होनी चाहिए। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए उसका अपना संगठन का होना जरूरी होता है। पत्रकारिता क्षेत्र में वैसे पहले से कई संगठन काम कर रहे हैं, बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को आज भी कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने ग्रामीण पत्रकारों की आवाज बनने की पहल की है, जो सराहनीय है। उन्होंने पिछले साल हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम में पत्रकार साथियों की संख्या देखकर यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन सही दिशा में प्रगति की ओर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लखीमपुर जिले की नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता आज की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनाक्षी अग्रवाल और संचालन कैलाश पांडेय ने किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कमाल खान, पंकज झा, कामना हजेला, ब्रजेश शुक्ला, गोलेश स्वामी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, सुधीर सक्सेना को पत्रकार गौरव सम्मान दिया गया। इसके अलावा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ईश्वरदीन वर्मा, नवनीत कुमार वर्मा, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. वेद प्रकाश अग्हिोत्री, जसपाल सिंह, डॉ. अंजू भोगल, डॉ. लखपत राम वर्मा को पत्रकार मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए तीस पत्रकारों को पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक संजीव कुमार, सुशील दुबे, अध्यक्ष अनंग वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, सचिव मंदीप कुमार, प्रभारी रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव राजीव अग्निहोत्री, सदस्य मूलचंद भारद्वाज, शालू सिंह, तरूण श्रीवास्तव, सचिन कुमार, डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ