Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:शराब पीने के लिये मांगे पैसे न देने पर युवक को जमकर पीटा






अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर।राजापुर गाँव के कमलेश सिंह 19 वर्ष स्व:देवी प्रसाद सिंह  मंगलवार सुबह अपने घर से आलू के खोदने के लिये खेत जा रहे थे ।गाँव के बाहर सड़क पर बनी पुलिहा पर बैठे तीन युवक दिनेश सिंह ,विजय सिंह, अजय सिंह ,ने कमलेश को शराब के लिए रुपया माँगने लगे ।जब कमलेश ने कहा कि मेरे पास रुपया नही है  तो उन युवक ने कहा कि जाओ घर से रुपया लेकर आओ और वह घर चला गया ।शराबी लोगो के डर से वह घर से बाहर नही निकला ।कुछ देर बाद जब कमलेश नही आया तो शराबी युवक कमलेश को ढूढ़ते- ढूढते उसके घर जा पहुँचे,उसके घर मे घुस पर कमलेश को मारने लगे जब कमलेश को मार खाता देखर कर घर की महिलाओं ने आवाज लगाई जब चिलाने की आवाज आई तो शराबी युवक डर कर  भाग गये ।कमलेश को उसके परिजन जयसिंहपुर कोतवाली ले गये जहाँ कमलेश की तहरीर पर दिनेश सिंह,विजय सिंह,व अजय सिंह, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  दिया गया ।तथा कमलेश को सीएचसी  इलाज के लिए भजे दिया गया 
 इस वावत बात करने पर कोतवाल राम बाबू पटेल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शराबियो की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे