गोंडा:-मसकनवा में पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और श्री मद भागवत पावन प्रज्ञा पुराण कथा में अनेक संस्कार और विधि विधान से पूजन-अर्चन कराया गया।कथा वाचक पंडित अनंत राम भारद्वाज ने संगीत कथा में गुरू की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरू का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। गुरू की कृपा से मनुष्य अज्ञानता से निकल कर प्रकाश की ओर उन्मुख होता है। यज्ञाध्यक्ष पंडित राम बिहारी भारद्वाज, उमेश धर द्विवेदी ने मुख्य यजमान सतीश गुप्त और श्यामा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यास पूजन, पृथ्वी पूजन, कलश पूजन और देव पूजन कराया। मोनू ओझा, आशीष, साजनपाठक, बबलू शुक्ल, जगत पाल और राजेश ने संगीत के माध्यम से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सजी मनमोहक झांकी।
महायज्ञ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिया, मुस्कान, रूपाली, रिशु, गौरी, श्रद्धा, मीरा, चन्द्रा, मनीषा, खुशी, अभिषेक, अजय ने भव्य मां गायत्री, राधा कृष्ण, भगवान शंकर और गणेश जी की भव्य झांकियां सजायी। जो अत्यंत मनमोहक रही। राधा कृष्ण के साथ रास लीला नृत्य ने शमां बांध दिया।
![]() |
समाजसेवी कमलापुरी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नि:शुल्क पियाऊ लगा कर आने वाले भक्तों को डिब्बा बंद पानी बांट रहा है।समाजसेवी अजय गुप्ता ने बताया कि प्यासे को पानी पिलाना भी एक पुण्य का कार्य है।जो मैं निःस्वार्थ कर रहा हूं।गायत्री परिवार अजय के इस कार्य की दिल से सराहना कर रहे हैं। पूजन अर्चन के बाद मुख्य यजमान के साथ साथ प्रदीप कुमार कमलापुरी,(पत्रकार,सुधांशु गुप्ता,अजय गुप्ता ने मां गायत्री की आरती की।तथा प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर अजय, हनुमान, नीरज, संजय, राम धनी, जय प्रकाश, विजयकुमार, संजय गुप्ता, नीतू कसौधन,अर्चना सिंह, सरोज देवी, मंजू, नीलम पांडेय, संगीता, सौम्या, कविता त्रिपाठी, अनुपम,संतोषी, विनीता, रानी,आकर्षी, मोहनी, मांडवी सहित अनेक लोग रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ