अखिलेश्वर तिवारी
दिव्यांग जनों को किया व्हीलचेयर तथा ट्राई साइकिल वितरण
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा द्वारा कृषि मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया गया तथा कृषि मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया । इसी कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों तथा दिव्यांग महिला पुरुषों को ट्राई साइकिल वितरित किए गए । सांसद श्री मिश्र ने बताया के भाजपा सरकार देश की जनता विशेषकर गरीबों के लिए काफी संवेदनशील है और इसीलिए सरकार द्वारा पोलियो से ग्रसित बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन व सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया है ।
जिले में सभी पोलियो से ग्रसित बच्चों की सूची तैयार कराई जा रही है । कार्यक्रम में बच्चों को ह्वील चेयर तथा 30 महिला पुरुषों को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया । ट्राई साइकिल तथा ह्वील चेयर पाने वाले लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी और उन्होंने प्रसन्नता का इजहार किया । किसान मेले में विभिन्न विभागों के कृषि से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे तथा गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों द्वारा मौजूद किसानों को कम लागत में उन्नतशील खेती करने तथा सरकार द्वारा चलाए गए किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई । किसानों ने अपनी समस्याओं को भी रखा जिसका समाधान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कराया गया । कार्यक्रम में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र के अलावा विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, उप कृषि निदेशक रामबचन राम व जिला उद्यान अधिकारी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं किसान मौजूद थे ।
![]() |
| दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा ट्राई साइकिल वितरित |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ