अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर सुल्तानपुर: जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाँदा टाण्डा नेशनल हाइबे पर महमूदपुर बरदहिया के पास ससुराल से मायके के लिए बाइक से निकली सुमन 35 वर्ष पत्नी शिव प्रसाद मौर्य निवासी बैथू थाना गोशाइगंज से अपने पिता राम सावन मौर्य 65 वर्ष पुत्र राम वरन के साथ बाइक से नरहरपुर थाना महरुआ जिला अम्बेडकर नगर जा रहे थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे लोडर वाहन ने बरदहिया के पास राम सावन मौर्य की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी ।
![]() |
टक्कर मारने के बाद लोडर वाहन अम्बेडकरनगर की तरफ फरार हो गया ।।रामसावन की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी जिससे राम सावन व उनकी लड़की सुमन व सुमन की 5 साल की लड़की जोशी मौर्या को काफी चोट आई।। वहां पर मौजूद स्थानिए लोगो ने तुरंत गड्ढे में गिरे लोंगों को निकालकर घायलों को स्थानीय बाजार के एक निजी क्लिनिक पर ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया ।
![]() |
स्थानिए लोगो ने घटना की सूचना सेमरी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला को घटना की सूचना दी ।।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने तुरन्त घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के परिजनों को फोन कर उनको सूचित कर उन्हें अम्बबेडकरनगर भेजा।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ