Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह ने लालगंज प्रमुख की जीत का लहराया परचम

निर्वाचित प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी

प्रमुख पद के उप चुनाव मे प्रमोद व मोना का दिखा शानदार ग्लैमर
शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज ब्लाक प्रमुख उप चुनाव मे शनिवार को हुये मतदान मे कांग्रेस समर्थित कैथौला के बीडीसी सुरेंद्र सिंह ददन ने तीन मतों से जीत हासिल कर लालगंज मे भी राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना के करिश्मे का शानदार परचम लहराया। हालांकि साठ सदस्यों के निर्वाचक मण्डल के तहत 56 बीडीसी सदस्यों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके तहत कुल पड़े मतो मे पांच मत अवैध घोषित किये गये।
निर्वाचित प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी
कांग्रेस समर्थित विजयी ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन को सत्ताईस मत तथा विपक्षी भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह को चैबीस मतों पर संतोष करना पड़ा। तीसरे उम्मीदवार जीतेन्द्र सिंह रमेश प्रताप सिंह के डमी कैन्डीडेट साबित हुये और उन्हें अपना मत भी प्राप्त नहीं हो सका। वहीं निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर पंकज वर्मा ने जैसे ही चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुये प्रमोद व मोना के समर्थित बीडीसी सुरेंद्र सिंह ददन को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। कांग्रेसी समर्थकों मे भारी जश्न व उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी ने हालांकि मतदान प्रक्रिया के तहत निर्वाचन के बहुमत के आंकडे के तहत भी विजयी होने के लिये तीन स्पष्ट हुये मतो से सुरेंद्र के निर्वाचन की घोषणा की। मतदान मे पयागीपुर के बीडीसी जगतपाल तथा मेढ़ावा की गायत्री व सराय नरायन सिंह असरही की शान्ती तथा हुलासगढ के बीडीसी राजेश वर्मा ने मतदान करने नहीं आये। सूत्रों के मुताबिक पांच घोषित अवैध मतो मे बीडीसी सदस्यों ने अपने मत को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को डाला था किंतु तकनीकी कारणों से उत्पन्न निशान के कारण यह मत अवैध घोषित हो गया। ऐसे मे कांग्रेस समर्थित प्रमुख की जीत की संख्या तीन से बढ़कर आठ हो जाने की स्थिति मे देखी गयी। इसके पूर्व पूर्वान्ह ग्यारह बजे से अभेदय सुरक्षा दुर्ग मे तब्दील ब्लाक कैम्पस मे प्रमुख पद के लिये मतदान शुरू हुआ। सदस्यों के एक एक कर मतदान मे आने से मतदान प्रक्रिया भी लगभग पौने तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद निर्धारित मतगणना अवधि के तहत चुनाव परिणाम देखने को मिले। मतदान एवं मतगणना के दौरान अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंत लाल एवं जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज कोमल यादव तथा सीओ ओपी द्विवेदी व तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लालगंज कोतवाल तुषार दत्त त्यागी, सांगीपुर एसओ चंद्रकांत उपाध्याय, संग्रामगढ़ एसओ जेपी उपाध्याय व उदयपुर एसओ अरूण कुमार के साथ अंतू थानाध्यक्ष भी डटे दिखे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे