Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भानपुर में तहसीलदार को उत्कृष्ट कार्यों के लिये गृहमंत्री ने किया सम्मानित


सुनील गिरी 
बस्ती यूपी।  2005 बैच के पीसीएस एवं भानपुर में तहसीलदार के रूप में तैनात जसीम अहमद को उत्कृष्ट कार्यों के लिये गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हे लखनऊ के विश्वेश्वरैया ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में मिला है। सम्मान पाकर बस्ती लौटे जसीम अहमद ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा साल 2007 से 2016 तक गोण्डा व बहराइच जिलों मं बाढ़ राहत कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान दिया गया था, खास तौर से 2015 में बहराइच जिले के नानपारा तहसील में आई भयंकर बाढ़ में खुद की परवाह किये बगैर पीड़ितों को राहत पहुंचाने में पूरे मनोयोग से कार्य किया था। सेना से मिले दो हेलीकॉप्टरों से दुर्लभ स्थानों पर भी राहत सामग्री पहुंचाई गयी थी। 

उन्होने बताया कि इस खास रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई भी अनहोनी हो सकती थ लेकिन इसकी परवाह किये बगैर ऑपरेशन को बखूबी अंजाम दिया गया। इस कार्य में पूर्वांचल ग्रामीण विकास संस्थान की भी महत्वपूर्ण भिमका रही। जसीम अहमद ने कहा कि वे इस ऑपरेशन को भूल चुके थे, लेकिन अचानक उन्हे सूचना दी गयी कि साल 2015 के रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान के लिये उन्हे सम्मानित किया जाना है तो बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होने कहा सम्मान हमेशा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। जब कभी ऐसा वक्त मिले तो मानवीय पहलू का ध्यान देते हुये इसके लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे