अखिलेश्वर तिवारी
निजी कारण का फैसला ना बदला तो होगी आर-पार की लड़ाई
बलरामपुर ।। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 5 नगरों की विद्युत व्यवस्था का निजीकरण किए जाने के विरोध में आज राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने सांकेतिक हड़ताल करके सरकार को चेतावनी दी है । इंजीनियरों का कहना है कि किसी भी दशा में निजी करण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । 27 मार्च को भी विद्युत कर्मी हड़ताल पर रहेंगे । प्रदेश सरकार ने लखनऊ मेरठ मुरादाबाद वाराणसी तथा गोरखपुर के विद्युत व्यवस्था निजी कंपनियों को देने का निर्णय लिया है जिसका विद्युत कर्मी विरोध कर रहे हैं । विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सरकार से निजी करण के फैसले को वापस लेने की मांग की तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार को सौंपा । अधिशासी अभियंता विद्युत जयपाल सिंह परिहार, उपखंड अधिकारी योगेश सिंह तथा अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया की सरकार निजीकरण करके विद्युत कर्मियों के साथ धोखा करने का प्रयास कर रही है उनका यह भी कहना है कि निजी करण से विद्युत कर्मियों के साथ-साथ आम जनता का भी नुकसान होगा प्राइवेट कंपनियां मनमानी करेंगे और विद्युत दरों में भी बेतहाशा वृद्धि हो सकती है जिसका प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार के इस फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा और यदि सरकार ने अपने फैसले को बदला नहीं तो आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी । धरना प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ