गोंडा : बेलगाम मनकापुर तहसील कर्मियों ने एक जीवित व्यक्ति को अभिलेखों में मृत दिखाकर उसके सम्पत्ति की वरासत गाँव के ही चार सगे भाइयो के नाम कर दी | अब पीड़ित अपने जीवित होने का प्रमाण लिए अधिकारियो की चौखट पर न्याय की भीख मांग रहा है |
मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिलचस्प मामले सामने आया बताया जाता है कि छपिया गाँव के मजरे फिरोजपुर निवासी रामदेव पुत्र झिनकन के पास गाँव में पैत्रिक मकान व खेत है वर्ष २००८ में तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के मिलीभगत से अभिलेखों में रामदेव को मृत दिखाकर उसकी ढाई बीघा जमीन गाँव के जयप्रकाश , कृष्ण विहारी , त्रिभवन व विजय कुमार पुत्रगण रामबरन के नाम बतौर वारिस दर्ज कर दिया पीड़ित को बीते १९ मार्च को अपनी सम्पत्ति दूसरे के नाम दर्ज होने की जानकारी ग्रामीणों से हुई तब पीड़ित ने तहसील में मुयाना कराया तो क्रमिनो कथन सत्य निकला | मामले में पीड़ित ने आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपने आप को जिन्दा व जमीन को अपने नाम दर्ज कराये जाने की गुहार लगायी है
वही तहसीलदार वृजमोहन ने बताया कि पीड़ित न्यायलय में दावेदारी पेश करे और लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की भूमिका की जांचकर कार्यवाही की जाएगी |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ