Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारणों से लगी आग दो झुलसे



सुनील उपाध्याय

बस्ती:दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरदिया लोहार में मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

जानकारी के अनुसार आग शिवपूजन के घर से लगी, आग की लपटें इतनी तेज थी की बगल के मकान शंकर, झगरू, चंद्रावती, बुब्बुन, व राम आशीष, के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जहां पर रखा गेहूं चावल दाल आटा बेड दो साइकिल बर्तन रुपया जेवर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
 हल्ला गुहार सुनकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक आग विकराल रूप ले चुका था। वही आग बुझाते हुए शंकर व रामफेर आग की लपटों से मामूली रूप झुलस गए तो वहीं खूंटे से बंधा हुआ एक मवेशी झुलस गया।
 कई बार फोन करने के बाद जब फायर ब्रिगेड का फोन उठा 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। मौके पर हल्का लेखपाल नंदलाल ने पहुंचकर  घटना का जायजा लिया।
108 की सहायता से झुलसे हुए व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशेषरगंज ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे