गोपाल गिरि
वैसे तो खाखी हमेशा विवादों और सवालो के घेरे में रहती है पर लखीमपुर खीरी के इन दरोगा जी की कारगुजारी ने लखीमपुर खीरी में खाखी को एक बार फिर सम्मान जनक नजरो से देखने पर मजबूर कर दिया है साथ ही मोहकमे के लिए नजीर बन ये बताने का प्रयास भी किया है कि बुरे बर्ताव पर अगर समाज आलोचना करता है तो अच्छे पर तारीफ बी
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशंसा चिन्ह (कमेंडेशन डिस्क) देने की घोषणा की है।
लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव में ग्राम मांझा निवासी भगवानदीन गांव का एक गरीब दम्पति कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने की सूचना देने के लिए 20 मार्च को थाने पर आया था। इस दम्पति के दो मासूम बच्चों 6 साल के अजय पाल व 4 साल के विजय पाल को नंगे बदन व नंगे पैर देखकर प्रभारी निरीक्षक नीमगांव संजय कुमार सिंह का दिल पसीज गया और उन्होंने सहृदयता एवं मानवता का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को नए कपड़े एवं चप्पलें दिलवाईं। साथ ही पीड़ित की समस्या सुनकर उस पर उचित कार्रवाई कराई। डीजीपी ने प्रभारी निरीक्षक के इस कार्य की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ