Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पति की तहरीर पर गांव के ही छ लोगों पर मुकदमा दर्ज


 गोण्डा:-थाना  छपिया के ग्राम पंचायत तेंदुवारानीपुर मे ग्राम पंचायत निधि की धनराशि से ईंट गिरवाने को लेकर उपजे विवाद मे दलित ग्राम प्रधान पति, ग्राम प्रधान व उसके बेटे को मारने पीटने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर गांव के ही छ लोगों के बिरूद मारने पीटने व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मसकनवा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुवारानीपुर की दलित ग्राम प्रधान गीता देवी के पति घिर्राऊ प्रसाद ने छपिया थाने मे तहरीर दी है कि बीते ग्राम पंचायत चुनाव मे उसकी पत्नी गीता देवी ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुयी थी।ग्राम प्रधान पति का कहना है पंचायत चुनाव के बाद गांव के ही रामप्रकाश पांडेय साथ रहकर ग्राम पंचायत मे कराये जाने वाले कार्यो मे योगदान करते थे।प्रधानपति का आरोप है  ग्राम पंचायत मे कार्य हेतु ईंट के पैसों के लिये उसकी पत्नी ग्राम प्रधान गीता देवी ने एक लाख सड़सठ हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर कर ईंट भट्टा मालिक को देने के लिये दिया था।प्रधानपति का कहना है की बिपक्षी द्वारा सारा पैसा ईंट भट्टा मालिक से कैश ले लिया गया।पीङित घिर्राऊ ने लिखित तहरीर दी है की कई बार ईंट गिरवाने की बात मेरे द्वारा कहने पर बृहस्पतिवार की सांय साढ़े छ बजे वह मसकनवा बाजार से लौटते समय मसकनवा गांव रेलवे क्रासिंग के पास उसको लाठी-डंडे से जमकर मारापीटा गया।साथ ही प्रधानपति का आरोप है कि बिरोधियों ने उसके घर मे भी घुसकर उसकी पत्नी ग्राम प्रधान गीता देवी व उसके लङके को भी मारापीटा।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां प्रधान पति को उपचार के लिए जिलामुख्यालय रिफर कर दिया गया है। एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर राम प्रकाश,राम अवतार,अखिलेश,अमरेन्द्र,मनी ष पांडेय सहित एक महिला के विरुद्ध मारने पीटने व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे