गोंडा:राजस्थान की अग्रणी संस्थान कवितालोक "अखिल भारतीय गीतिका समारोह" सालासर धाम, राजस्थान के मशहूर डॉ एन के प्रधान द्वारा चमेली देवी अग्रवाल सभागार सालासर धाम राजस्थान में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण समारोह में डॉ साधना जोशी 'प्रधान' "प्रणीत" द्वारा रचित गीतिका - संग्रह "आखर- आखर मोती" का लोकार्पण भारत के महान छंदाकार एवं गीतिका विधा के रचयिता ओम् नीरव की अध्यक्षता में 18 मार्च 2018 को किया गया। इस कवितालोक अखिल भारतीय गीतिका समारोह में भारत के मशहूर छन्दाचार्य एवं कुण्डलिनीकार ओम नीरव, डॉ साधना जोशी प्रधान एवं डॉ एन के प्रधान द्वारा साहित्य प्रोत्साहन संस्थान मनकापुर गोंडा के संस्थापक सचिव धीरज श्रीवास्तव, पारस नाथ श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय मनकापुर के शिक्षक ईश्वर चन्द्र मेहदावली एवं आई टी आई लिमिटेड मनकापुर-गोंडा में मुख्य तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत कर्मचारी राम लखन वर्मा को उनकी उल्लेखनीय साहित्य साधाना के लिये "साहित्य-सुधाकर" सम्मान से विभूषित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सालासर धाम राजस्थान में सम्मानित किया गया। इस अखिल भारतीय गीतिका समारोह में पूरे भारत से करीब 80 कवियों एवं रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ी। इन साहित्यकार एवं रचनाकारों ने मनकापुर गोंडा का नाम रोशन किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ