Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसबी जवानों ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


अखिलेश्वर तिवारी

नवीं तथा 50 वीं वाहिनी के जवानों ने किया रक्तदान 
भगत सिंह राजगुरु तथा सुखदेव के बलिदान दिवस पर हुआ कार्यक्रम

बलरामपुर ।। देश पर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी तथा 50 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रुप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । एसएसबी नवीं वाहिनी मुख्यालय स्थित एसएसबी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में दोनों वाहिनियों के कुल 90 जवानों ने रक्तदान किया । जिला संयुक्त चिकित्सालय मे स्थापित ब्लड बैंक के चिकित्सकों तथा वहां के तकनीशियनों द्वारा ब्लड एकत्रित किया गया । शिविर के दौरान 90 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ । 9वीं वाहिनी के सेनानायक प्रदीप कुमार ने बताया की सेना के जवान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं । इससे पहले देश को आजाद कराने में हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया था । उन्हीं अमर शहीदों में से सरदार भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को फांसी दिया गया था । देश की रक्षा के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राणों की कुर्बानी दी । देश के लिए न्योछावर होने वाले ऐसे वीर सैनिकों व देशभक्तों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती ।

दान किए हुए रक्त से तमाम गंभीर रोगों से पीड़ित जरूरतमंदों तथा सीमा पर घायल हुए जवानों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं । उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वह रक्तदान अवश्य करें । रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता । आप का दिया हुआ रक्त किसी की जान बचा सकता है और जिंदगी बचाने से बड़ा पुण्य का कार्य कुछ नहीं हो सकता । शिविर के दौरान 50 वीं वाहिनी के सेनानायक रमन कुमार श्रीवास्तव, उप सेनानायक जनार्दन प्रसाद मिश्र, डॉक्टर दिनेश कुमार व रजत कुमार पांडे के अलावा ब्लड बैंक से आए डॉक्टर सुचकर भारती, डॉक्टर श्याम प्रसाद, अशोक कुमार पांडे, सी आर श्रीवास्तव सहित सीमा बल के तमाम जवान व अधिकारी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे