Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समीक्षा बैठक में जिले को ओडीएफ बनाने पर मंथन


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद बलरामपुर को आगामी 2 अक्टूबर तक खुले शौच से मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है । जिले के सभी गांव के अंतिम घर तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो इसकी समीक्षा के लिए 22 तथा 23 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी फूलचंद जयसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी 9 विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी सचिव तथा सहायक विकास अधिकारियों ने भाग लिया । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी 2 अक्टूबर तक जिले के प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण कराए जाने की बात कही और उपस्थित सभी से इस कार्य में पूरी लगन से जुड़ जाने की अपील की । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी को लक्ष्य बनाकर चलना होगा कि प्रत्येक दिन उनके क्षेत्र में कम से कम एक शौचालय का निर्माण पूर्ण होना चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे