Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बड़ी लापरवाही:सड़क पर पड़ी मिली एग्जाम की कापियां


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी). शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार के तेवर जितने सख़्त हैं, उतना ही शिक्षा के मंदिरों में बैठे गुरुजन लापरवाह। 
यहां जिले के परिषदीय स्कूलों की एक हैरान कर देने वाली सामने आई तस्वीर तो यही बता रही है। इलाहाबाद-फैज़ाबाद रोड पर स्थित दरियापुर फ्लाई ओवर के पास सड़क पर बिखरी पड़ी परिषदीय स्कूलो की कापियों ने शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दिया है।


ये है पूरा मामला
  • इन दिनों प्रदेश के परिषदीय स्कूलो में परीक्षा का दौर चल रहा है। 
  • कमोबेश कहीं ब्लैक बोर्ड तो कहीं बोलकर नक़्ल कराये जाने की ख़बरें भी आम तौर से चल ही रही हैं।
  • जिसनें शिक्षा विभाग को पहले से ही कटघरे में खड़ा कर रखा था अब ताज़ा मामला ज़िले के दरियापुर फ्लाई ओवर रेलवे ओबरब्रिज के पास परिषदीय स्कूलो की परीक्षा की सड़क पर बिखरी कापियों ने विभाग की लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया है।
  • ये कापियाँ कक्षा आठ के छात्रों की हैं, बताया जा रहा है कि 16 मार्च को हुई परीक्षा सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को अंग्रेजी और दूसरी पाली में हुई संस्कृत की हैं। 
  • जानकारी के मुताबिक शिक्षकों को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कापियां विद्यालय में ही मूल्यांकित करनी चाहिए। 
  • सड़क पर बिखरी इन कापियों को देखने के बाद ये बड़ा सवाल उठता है कि आखिर छात्र-छात्राओं के परीक्षा के परिणाम कैसे घोषित किये जायेंगे?        

जांच कराकर की जायेगी कारवाई: BSA

वहीं जब इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कौस्तुभ कुमार से बात की गई तो उन्होंंने वही एक रटा रटाया जवाब दिया।
उन्होंंने कहा कि ये दूबेपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल बालमपुर की घटना है, उत्तर पुस्तिकाएं पुल के पास मिली है। 
मामला संज्ञान में है जांच कराकर कारवाई की जायेगी। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे