Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्यवाही के लिए एस0पी0 से मिले पत्रकार



खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर:पुरानी रंजिश के चलते पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग से सम्बंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करवाई जाए,थाना बल्दीराय में तैनात उपनिरीक्षक जिसकी शै पर पत्रकार के ऊपर मुकदमा लिखाया गया कि भी जांच करवाकर मुकदमा वापस करवाया जाए,दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित दरोगा को सपेन्ट किया जाय।पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय।उक्त मौके पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 अवधेश शुक्ला,अनुराग द्विवेदी,श्रीप्रकाश पांडेय,अनिल राजबैद्य,धर्मेंद्र सिंह,भोला मिश्रा,पवन द्विवेदी,निसार अहमद,राजदेव शुक्ला बेनू,इंद्रमणि उपाध्याय,प्रदीप पांडेय,रामबहादुर सिंह,द्वारिका पांडेय,हनुमान तिवारी,रामकृष्ण पांडेय ,जगन्नाथ मिश्रा,कर्मराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे