शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । आल इण्डिया यूथ फेडरेशन एवं आल इण्डिया स्टूडेण्ट फेडरेशन के तत्वाधान में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव का 87वाॅं बलिदान दिवस मनाया गया। सबसे पहले छात्रों व नौजवानों ने भॅंगवा चुंगी स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर इसके उपरान्त शहीद उद्यान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद उद्यान में गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए हेमन्त नन्दन ओझा ने आह्वान किया कि भगत सिंह ने मजदूरों एवं किसानों से सम्बन्धित दो बिलों का विरोध करते हुए पूर्ण रूप से केवल आवाज करने वाला बम नेशनल एसेम्बली में फेंका था। आज पुनः मजदूरों, किसानों पर ही नहीं युवाओं, छात्रों के हक पर डाका डाला जा रहा है। शिक्षा के बाजारीकरण से एक तो शिक्षा महॅंगी हो गयी है तो दूसरी ओर रोजगार नहीं मिल रहा है। शोषणमुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा वर्ग को पुनः जागना होगा। गोष्ठी में राम बरन सिंह, राजमणि पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिन पाण्डेय, लालजी सरोज, अभिषेक मिश्र, नसीर अहमद, विनोद कुमार मिश्र, मो0 षरीफ, पवन कुमार वर्मा, रण विजय सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ