Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीषण सडके हादसे में 11 की मौत, आधा दर्जन गम्भीर





शिवेश शुक्ल 

प्रतापगढ़ । जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सडक हादसे में 11 लोगो की जहॉ दर्दनाक मौत हो गयी वही लगभग आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गयें ।मृतको में बच्चे व महिलाए शामिल है ।  सूचना पर पहुंची पुलिस और पास के लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा । जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के बादशाहपुर के पास से ऑटो बुक करके प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर बेर्रा गांव के राइया मंदिर पर निशान चढ़ाने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो लखनऊ वाराणसी मार्ग पर फतनपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर मोड़ के पास आमने - सामने ट्रक- ट्रैपो  से भिड़ंत हो गई,


 जिसमें सवार उषा 35 पत्नी अजय सरोज निवासी पूरे गोसाई घूरीपुर फतनपुर प्रतापगढ़, लखपति 70 पत्नी छठु सरोज निवासी गौरैया डीह बादशाहपुर जौनपुर, पारो 9 पुत्री राजाराम गौरैया डीह बादशाहपुर जौनपुर, इंद्रावती 35 पत्नी गुलाब चंद्र निवासी गौरैया डीह बादशाहपुर जौनपुर, चमेला देवी 45 पत्नी भोलानाथ निवासी सोलकिया बादशाहपुर जौनपुर, अंशु सरोज 5 पुत्री महेश निवासी सियासी रानीगंज , रंजना 4 पुत्री महेश निवासी सियासी रानीगंज प्रतापगढ़, रितु 32 पत्नी दिनेश गौरैया डीह जौनपुर, फूला 45 पत्नी रामलाल भैरोपुर बादशाहपुर, नीलू 28 पत्नी प्रेम प्रकाश निवासी सौलखिया भीकमपुर बादशाहपुर समेत 11 लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार निर्मला 40 पत्नी रमेश निवासी गौराया डीह बादशाहपुर, राजकुमारी 30 पत्नी भाईलाल निवासी भैरोपुर, रंजना 25 पत्नी राजू निवासी गौरयाडीह जौनपुर,  गुड्डी देवी 35 पत्नी दिलीप व रामप्यारी 47 पत्नी लाल बहादुर निवासी गौरैया डीह जौनपुर तथा चालक दीपक निवासी भैरोपुर गोरयाडीह जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घटना की सूचना पर एकत्रित आसपास के लोगों व पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर अंत्य परीक्षण हेतु भिजवाया ।
घटना की सूचना पर डीएम शम्भू कुमार,  एएसपी पूर्वी राकेश कुमार, एसडीएम सदर तथा सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों के बेहतर उपचार हेतु प्रयासरत रहे । गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने इलाहाबाद के  लिए रेफर कर दिया । घटना की सूचना पर देर शाम आईजी जोन इलाहाबाद रमित शर्मा प्रतापगढ़ पहुंचे और सड़क हादसे में घायल परिजनों से मुलाकात कर उनके बेहतर उपचार हेतु निर्देश दिए ।  हादसे में घायलो  के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । जनपद में हुए उक्त  दर्दनाक हादसे को लेकर जहां समूचे इलाके में का माहौल गमगीन हो गया वही रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा समेत तमाम समाजसेवी व राजनीतिक दलों के लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है । वही घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है उन्होने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रू0 तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रू0 की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डीएम शम्भु कुमार ने  जिलाचिकित्सालय जाकर घायलों के उपचार की जानकारी ली उन्होने भी मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों का ईलाज कर रहे डाक्टरों को निर्देशित किया कि इनके ईलाज की मुकम्मल व्यवस्था की जाये।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे