Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ज़िला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की कुर्सी पर मंडराया अविश्वास प्रस्ताव का बादल


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. प्रदेश की कई ज़िला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी डगमगाने के बाद यहां भी अध्यक्ष ऊषा सिंह की कुर्सी पर अविश्वास प्रस्ताव का बादल मंडरा उठा है। तक़रीबन दो दर्जन से ज़्यादा जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम संगीता सिंह से मुलाक़ात कर उन्हें पत्र सौंपा है। 


28  ज़िला पंचायत सदस्यों ने डीएम संगीता सिंह से की मुलाक़ात
शनिवार को ज़िला पंचायत सदस्य अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में लगभग 28  
ज़िला पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम आफिस में डीएम संगीता सिंह से मुलाक़ात किया। 
इस बीच अजय कुमार जायसवाल ने डीएम को दिये पत्र में लिखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने वर्ष 2018-19 के सामान्य बजट को पारित करने के लिये 9 अप्रैल को बैठक बुलाई है। 
उन्होंंने पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह वर्तमान में सदन के निर्वाचित सदस्यों के बहुमत का विश्वास खो चुकीं हैं। 
ऐसी दशा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान होने तक सदस्यों ने 9 अप्रैल की बैठक को स्थागित करने की भी मांग की है।


यशभद्र सिंह मोनू हो सकते हैं अगले अध्यक्ष
आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के खिलाफ अविश्वास लाने में क़रीब 28 जिला पंचायत सदस्यों ने हस्ताक्षर किये हैं। 
क़यास लगाया जा रहा है कि अगले अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू के भाई यशभद्र सिंह मोनू का चुनाव हो सकता है। 
आज हुए अविश्वास प्रस्ताव के प्रथम कोरम में इनके सपोर्ट में कभी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व पति शिवकुमार सिंह के निकटतम रहे लम्भुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी उनके विरोध में खड़े नज़र आये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे