Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फिर शुरू हुवा अवैध निर्माण


सुनील गिरी 
हापुड। नगर मे अवैध कालोनियो का निमार्ण कार्य जोरो पर है एचपीडीए के अधिकारीयो द्वारा बृहस्पतिवार को भी ऐसी ही कालौनियो पर कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद दोबारा भी उन कालौनियो पर निर्माण कार्य चलते देखा गया। आपको बता दे की हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के अधिकारी बृस्पतिवार को थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गांव असौडा के पीछे अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिग को ध्वस्त करने पहुचे। भारी पुलिस बल के साथ अवैध कालोनी पर बुल्डोजर चलाया गया। साथ ही प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी पीके शर्मा व जेई नरेश सिसोदिया, जेई ब्रजेश राणा, जेई आरसी वर्मा, अन्य अधिकारीयो ने कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास फ्लाई आवर गेट नम्बंर 73 के पास बनाये जा रहे मकान व निमार्ण कार्य को ध्वस्त कराया गया। प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी ने बताया की पहले भी इन निर्माण कार्य को बन्द करा कर सील किया गया । जिसके बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिसके चलते ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को दोबारा निर्माण कार्य पर काम चलता नजर आया। हापुड पिलखुवा विकास प्रधिकरण के सक्षम अधिकारी पीके शर्मा का कहना है की अगर दोबारा कार्य कराया जा रहा है तो मौके पर पहुच कर निमार्ण कार्य रूकवाया जायेगा व विधिपूर्वक कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे