सुनील गिरी
हापुड। भाजपा से निर्विरोध बनी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा अमृता कुमार को शनिवार को जिलाधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने पुरानी कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, मंत्री अतुल गर्ग और पश्चिमी यूपी अश्वनी त्यागी अध्यक्ष समेत सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढती, लोनी से नगर पालिका परिष्द के चैयरमैन मनोज धामा, गाजियाबाद महापौर आशा शर्मा, सांसद कंवर सिंह तवर, हापुड नगर पलिका चैयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, मूलचन्द त्यागी, मनोज वाल्मीकी, प्रमोद जिंदण, भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता भी पहुंचे जिन्हे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया तो वही नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सभी का धन्यवाद किया। आपको बता दे की शनिवार को हापुड़ के पुरानी कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार की जमकर तारीफ़ की और सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इतना ही नहीं अश्वनी त्यागी ने सोनिया गाँधी, मनमोहन सिंह, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई लोगो पर जमकर निशाना साधा।
अश्वनी त्यागी ने अपने भाषणों में बताया है की खनन माफिया इक़बाल अहमद मायावती और अखिलेश के साथ खनन और शराब के ठेके मैनेज करते थे और 5 कालिदास में मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास 15 साल तक दलाली का काम चला रहा था इतना ही नहीं 10 साल तक भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सोनिया गाँधी और मनमोहन के नेतृत्व में चली थी मायावती ने किसानो की कमाई की सरकारी मिले बेचीं थी आज कोई इक़बाल अहमद और पोंटी चड्डा 5 कालिदास में बैठकर ठेका मैनेज नहीं कर सकता। वही शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री जनरल वीके सिंह , अतुल गर्ग समेत कई सांसद भी सपथ में शामिल हुए जिन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और नवनिर्मित जिला पंचायत अध्यक्ष से उम्मीद की है की वो सभी के कामो में सहयोग करेंगी और विकास का काम करेंगी। अन्य वक्तागणो ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डीएम प्रमोद उपाध्याय, एडीएम रजनीश राय, सीडीओ दिपा रजंन, एसपी हेंमत कुटियाल, एएसपी राममोहन सिह, सिओ सिटी राजेश कुमार सिह, जिला पंचायत से देवीसहाय, बीरबल, राजकुमार, मनमोहन, विशाल भी मौजूद रहे व कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया, थाना देहात प्रभारी दिक्षित त्यागी सहित हापुड जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
![]() |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ