Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो VIRAL



खुर्शीद खान 
सुलतानपुर. ज़िले के राजस्व विभाग में भ्रष्ट्राचार ने कुछ इस तरह पैर पसार रखे हैं के सरकार की सख़्ती का भी यहां असर नही है। अब यहां बल्दीराय तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा कि ज़मीन की पैमाइश के लिये लेखपाल ने ये रकम हाथों में पकड़ी है। 



वीडियो VIRAL


बल्दीराय तहसील का मामला

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का ये मामला बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पीरो सरैया गांव से जुड़ा है। 
यहां के निवासी मोहम्मद जिबराइल ने अपने गाटे की जमीन के सीमांकन के लिए एसडीएम के यहां आवेदन किया था।
आरोप है कि हल्का लेखपाल बिहारीलाल जब नाप-जोख करने जाने लगे तो पहले ही उन्होंंने पीड़ित पक्ष को बुलवाकर सीमांकन शुल्क के नाम पर 5 हजार रूपए रिश्वत लिए। 
लेखपाल ने ये रिश्वत अपने व कानून-गो के नाम पर नाप-जोख शुरू होने के पहले ही पीड़ित पक्ष से ले लिया। 
बाद में उसकी डिमांड और बढ़ी, डिमांड  नही पूरी हुई तो सीमांकन भी ढ़ंग से नहीं किया गया।
लेकिन लेखपाल की उगाही के इस खेल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। 

शिकायत पर गलत पैमाइश कर देने की दी थी धमकी

ये भी आरोप है कि लेखपाल बिहारीलाल ने सही नाप-जोख नहीं करायी, बल्कि कुछ दिनों पूर्व हो चुकी पैमाइश से भिन्न नाप-जोख उनके ही जरिये किये गए सीमाकंन के दौरान उतरी।
वही नाप-जोख हो जाने के बाद जब जिबराइल ने शुल्क के विषय में पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि लेखपाल ने सीमांकन शुल्क के नाम पर गलत ढंग से उससे रिश्वत ली है। 
पीड़ित ने लेखपाल से जब इस सम्बंध में वार्ता की तो उन्होंने शिकायत करने पर उसके गाटे की नाप-जोख पक्की पैमाइश के दौरान और गलत कर देने की धमकी दी। 
इस सम्बंध में आरोपी लेखपाल से बात की गयी तो वह स्वयं को बेकसूर बता रहा है।  


डीएम बोलीं जांच कराकर की जायेगी कारवाई

इस मामलें में डीएम संगीता सिंह से जब बात की गई तो उन्होंंने कहा के मामला उनके संज्ञान में नही है। 
मीडिया के माध्यम से पता चला है, तो मामले की जल्द ही जांच कराई जायेगी। 
जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कारवाई की जायेगी। 


हाल में लम्भुआ तहसील से वायरल हुआ था वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में 13-14 मार्च को लम्भुआ तहसील के लेखपाल और यहां के रजिस्ट्रार आफिस के कानूनगो का अलग-अलग रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। 
एसडीएम लम्भुआ डॉ रमेश चन्द्र शुक्ल ने भाजपा के कई नेताओं की शिकायत पर लेखपाल राम मनोरथ यादव को निलंबित कर दिया था। 
वहीं लम्भुआ रजिस्ट्रार आफिस के कानूनगो सन्तोष कुमार गुप्ता के प्रकरण में डीएम के आदेश पर निलम्बन की कारवाई हुई थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे