डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों को हड़प लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम को तीन व्यक्तियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।नौबस्ता निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी ने दर्ज कराए केस में दर्शाया है कि सुभाष चन्द्र तिवारी व राम केवल तिवारी निवासी गण नयपुर थाना वजीरगंज व जय प्रकाश मिश्र निवासी अलगटवापुर थाना नवाबगंज ने वादी से कहा कि सुभाष चन्द्र तिवारी डायरेक्टर हैं व उनकी पहुंच सरकार में है।वे सरकारी नौकरी दिला सकते हैं।इसके लिए वादी से सात लाख रुपयों की मांग की गई।वादी ने साढ़े पांच लाख रुपये आरोपी सुभाष चन्द्र तिवारी के खाते में डाला व डेढ़ लाख रुपये नगद दिया।पैसा देने के बाद जब-जब वादी ने नौकरी के बाबत पूछा तो उसे टाला जाता रहा।बीती 22 मार्च को विपक्षियों ने रुपये वापस करने से इन्कार करते हुए उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ