Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल मचा हडकम्प।मुकदमा हुआ पंजीकृत


रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा। तरबगंज:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई।जिससे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि बिहार के जनपद मोतिहारी के निवासी अरुण यादव नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी की एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है।जिसको तरबगंज थानाक्षेत्र के चंदीपुर निवासी अयूबशेख पुत्र इब्राहीम ने शेयर कर दिया।जब सामाजिक कार्यकर्ता चंदीपुर निवासी समीर सिंह ने देखा बहुत दुखी हुआ।और मन को ठेस पहुँची।जिससे आहत चन्दीपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह पुत्र रामसुघर सिंह ने तबगंज थाने में पुलिस को दो लोगो के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पान्डेय ने बताया की मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में दो लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।1.अयूबशेख पुत्र इब्राहीम निवासी चंदीपुर थाना तरबगंज वा बिहार प्रदेश के मोतीहारी जिला निवासी अरूण कुमार यादव के ऊपर मु.अ.सं.79/18 धारा 66के तहत दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे