डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी कोठा गांवसभा के चौहानपुरवा निवासी दो युवकों की शुक्रवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में गाजियाबाद के एन एच24पर मौत हो गई। दोनो युवको की पहचान पवन सिंह 24 बर्ष, व कमल सिंह 23 वर्ष कोठा गांवसभा के चौहानपुरवा के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो गाजियाबाद में एक शीशे की दुकान पर काम करते थे। और मिनी ट्रक पर सीसा लादकर नोयडा से गाजियाबाद के पांडवनगर जा रहे थे । ट्रक गाजियाबाद के लालकुआँ पारकर लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के पार पहुंचा कि मिनी ट्रक का टायर फट गया।अनियन्त्रित होकर ट्रक पलट गया । तीन लोग शीशे के नीचे दब गये , जिससे उक्त दो युवको की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने से गांव में मातम छा गया। दोनों युवक का घर आमने सामने ही स्थित है।दोनों परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ