शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़. यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के कार्यकर्ताओं ने उड़ाया पीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का मजाक। तस्वीरों में पीएम और अमित शाह को गम्भीर चिंतन मुद्रा में दिखाया गया है, जिसमे दोनों को सोचते दिखया की मोती सिंह जी को यूपी में कौन सा पद दिया जाय और लोगो से भी प्रतिक्रिया मांगी गई।
प्रतिक्रिया में कोई सीएम तो कोई गृहमंत्री बनाने की बात कर रहा है। तो वही दूसरी तसवीर में मोदी को अमित शाह से पूंछते दिखाया गया कि अमित भाई ये नन्दन भइया कौन है आजकल इसका नाम बहुत सुनने में आ रहा है तो वही अमित शाह जवाब दे रहे ये है अरे प्रधानमंत्री जी आप नही जानते ये 2019 में प्रतापगढ़ के सांसद है। और लोगो के कमेंट्स भी आ रहे है। कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तसवीरे और प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नही दिया जा रहा। कैबिनेट मंत्री को और उनके बेटे राजीव प्रताप सिंह नन्दन को भी टैग की गई है पोस्ट। पोस्ट करने वालो में आशीष पाठक का भी नाम शुमार है जो एक पोस्टर में मंत्री मोती के साथ भी है।सूबे की सरकार के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री हैं मोती सिंह। मोती सिंह को बताया भावी गृह मंत्री। मंत्री मोती सिंह के बेटे हैं नंदन सिंह।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ