शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज क्षेत्र के सरोजनी कांवेण्ट स्कूल मे शनिवार को वार्षिकोत्सव मे नन्हें मुन्हेंा ने खूब धमाल मचाया। मेधाविओं की एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम मे मौजूद अभिभावकों व अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह मे अतिथियों समेत प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न कक्षाओं मे वार्षिक परीक्षा के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह की विशिष्टता विद्यालय प्रबंधन द्वारा आदर्श मां के रूप मे भी कुछ महिला अभिभावकों के सम्मान मे दिखी। नन्हें -मुन्हों के एकल गीत, युगल गीत व सामूहिक नृत्य का अलौकिक एवं अद्भुद प्रदर्शन देख अभिभावक भाव-विभोर हो उठे। अरे द्वार पालों गीत पर जहां मित्रता का अनूठा संदेश वहीं छोटी-छोटी चिड़िया, भगवान हैं कहां है तू व दिल है छोटा सा जैसे गीतों पर मौजूद दर्शक झूमनें पर मजबूर हो उठे। प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज को सरोजनी संस्थान की ओर से विशिष्ट मेधावी पीढ़ी को निरंतर गतिशील बनाये रखने का भरोसा दिलाया। लखनऊ के एसपी अरविंद सिंह ने विशेष मेहमान के रूप मे वार्षिकोत्सव की प्रस्तुतियों को सराहा। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने अपने संबोधन मे दुनिया के बदलते परिवेश मे निर्माण के जरिए मजबूत पीढ़ी निर्माण के जरिए समग्र भारत का खाका खींचा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीप्ति सिंह सफलतापूर्वक करती दिखीं। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों मे योगदान के लिए कुछ विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्रम् भी प्रदान किया गया। इनमे ज्ञान प्रकाश शुक्ल, कुलभूषण शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी, आशाीष सिंह, वृजेश द्विवेदी, मुकेश तिवारी, राजीव तिवारी, अरविन्द दुबे आदि रहे। इस मौके पर सभासद संजय सिंह , स्वाती जायसवाल, सिण्टू मिश्रा, डाॅ एके द्विवेदी, विनय जायसवाल गबलू, सोनी शुक्ला, शबाना, एकता यादव, प्रतिभा शुक्ला, रचना द्विवेदी, दिनेश यादव, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ