अमरजीत सिंह
फैजाबाद:सपा और बसपा आगामी लोकसभा और विधान सभा चुनाव अकेले अथवा गठबंधन करके चुनाव मैदान मे आयेगी पर अभी कुछ कहा नही जा सकता है यह बातें सपा के पूर्व मंत्री व् पूर्व विधायक रूदौली और प्रवक्ता सै0 अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियाँ ने भेलसर स्थित सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करते समय कही उन्होंने आगे सपा और बसपा में गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि गठबंधन का फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेगे।उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती को सपा का सहयोग करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि दो सीटो पर जीत हुई है अब अगर गठबंधन हुआ तो सभी सीट पर सपा बसपा मिलकर जीतेगी भाजपा की सरकार पर तंज कसते उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने विकास कार्य पर बल दिया है इसके लिए धन्यवाद है।प्रयास मे कमी नहीं है रुश्दी मियां ने भेलसर स्थित सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बाते कही डॉ0 विक्रम पाल ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया इस मौके पर सपा नेता ग़ज़ाली मियां व् राम रतन यादव एड्वोकेट सहिंत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ