Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कन्या भोज के साथ नौ दिवसीय भंडारे का हुवा समापन



 कामाख्या मंदिर पर नवरात्र भर हुवा भंडारे का आयोजन
अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद :मवई के सुनबा गांव में घने जंगलो के बीच गोमती नदी के तट पर विराजमान माता कामाख्या धाम पर वांसन्तिक नवरात्र के अन्तिमा दिन श्रद्धालुओं की आस्था का जन शैलाब उमड़ पड़ा।लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने माता कामाख्या में हवन पूजन अर्चन एवं दर्शन कर पुण्य के भागी बने।मेला परिसर में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सेवी विनोद कुमार सिंह द्वारा प्रत्येक नवरात्र की भांति इस नवरात्र में भी नौ दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जो पूरे नवरात्रि बड़े ही धूम धाम से चला और नवमी के दिन कन्या भोज के साथ भंडारे का समापन हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने सामूहिक रूप से 551 कन्याओ की विधिवत पूजन के साथ भोज आदि के बाद अंग वस्त्र भेटकर व उन्हें दक्षिणा देकर अंतिम दिन भंडारे का शुभारंभ किया।पूरे दिन चले भव्य भंडारे में क्षेत्र व आस पास जिले से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगप्रसाद रावत ,धमेंद्र कुमार मिंटू सिंह ,सीताराम यादव,तेज बहादुर गुप्ता,क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंन्द्र यादबल,सालिक राम यादब ,नान्ह महाराज,हनुमान दत्त पाठक सुखदेव मेला कमेटी अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह प्रधान,सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मवई के कामाख्या भवानी मंदिर पर नवरात्रि की नवमी पर भक्तो तांता हजारों की संख्या में लगा रहा।क्षेत्राधिकारी अरविन्द चौरसिया की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए थे।मुख्य द्वार पर सैदपुर चौकी प्रभारी नंद हौंसिला यादव दलबल के साथ मौजूद रहे।चप्पे चप्पे पर मौजूद पुलिस के जवानों ने लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे