अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत मरौचा घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाल रूदौली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मरौचा घाट पर बालू की अवैध खनन हो रही है सूचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज सुजागंज अजेंद्र प्रताप सिंह व् हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँच कर देखा तो दो ट्रेक्टर ट्राली अवैध रूप से बालू खनन कर रही थी पुलिस की टीम ने दोनों ट्रेक्टर ट्राली को दौड़ाया परन्तु एक ट्रैक्टर ट्राली अँधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रही वही दूसरी ट्रेक्टर ट्राली को मय आरोपी ग्रिफ्तार कर लिया ट्रेक्टर ट्राली चालक खनन के सम्बन्ध में कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।पुलिस ने धारा 379/411आई पी सी व् धारा 3 लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम व् धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर संजय कुमार पुत्र राम अवतार निवासी महंगू का पुरवा को जेल भेज दिया वही दो आरोपी सोनू पुत्र राम लौटाने व् ननके पुत्र सती चंद्र यादव मौके से भाग गए जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है कोतवाल जयवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध खनन व् गौ वध करने वालो को कतई बख्शा नहीं जायेगा।ऐसे लोगो को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ