Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस प्रताड़ना से परेशान महिला ने क्षेत्राधिकारी से लगायी गुहार


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने रबिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की है और स्थानीय पुलिस पर मिली भगत कर अबैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है 
            मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के जखौली गॉव है गॉव निवासिनी विमला देवी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अरबिन्द चौरसिया को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की है पीड़ित महिला का आरोप है कि गॉव के बाहर पुरानी आबादी है जिस पर लगभग तीस वर्षो से हमारा कब्जा था शुकवार को शाम लगभग चार बजे हल्का दरोगा दो हमराही के साथ मेरे दरवाजे पहुचे और मेरे पति दिनेश कुमार को पकड़ कर थाने ले गये जैसे ही उनकों पुलिस पकड़ कर ले गयी तैसे ही बिपक्षी शंकर सरन पुत्र गया प्रसाद व उनके लड़के सुनील कुमार अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुच कर मेरी मशीन घूर व औद को फेक दिया और घूर को समतल कर कब्जा कर लिया मेरे बिरोध करने पर मुझे और मेरी बेटी रुबी 12 रुचि 08 की पिटाई करना शुरु कर दिया और हम लोग ड़र बस कुछ नही बोले और हमारी जमीन को मेरे नजर के सामने कब्जा कर लिया 
              साथ ही महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान मैं सैकड़ो बार ड़ायल 100 पर काल करती रही पर फोन नही लगा बड़ी देर बाद जब फोन लगा और जब तक पुलिस पहुचती तब तक सुनील ने मेरे नाक पर मुक्का मार और मैं बेहोश हो गयी होश आने पर देखा तो नॉक बुन्दा नही था पता नही गिर गया या बेहोश होने के बाद बिपक्षी निकाल ले गये जबकि इसी जमीन को लेकर बिपक्षी ने मामला पुलिस की तहरीर पटरंगा पुलिस को दी थी उस समय हल्का रहे भीम सेन यादव  ने मामले को संज्ञान मे लिया और जॉच के दौरान वह काबिज बने रहने की बात कही और बिपक्षी को तहसील से आदेश लाने की बात कहा जैसे ही वह चौकी प्रभारी बनाए गये और दूसरा हल्का प्रभारी की नियुक्ति हुई हल्का दरोगा से  मिली भगत कर मेरा कब्जा हटा कर कब्जा कर लिया 

क्या कहते है हल्का लेखपाल  
       राम बरन ने बताया कि जखौली गॉव के बाहर  पुरानी आबादी थी जिस पर दिनेश कुमार पुत्र मनीराम लगभग तीस साल से काबिज है और घूर चारा मशीन व औद रखकर जानवरों को रखते थे 

क्या कहते है पुलिस क्षेत्राधिकारी
अरबिन्द चौरसियां ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जॉच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी गलत करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे