Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हैंडबाल में प्रतापगढ़ और वॉलीबाल में इलाहाबाद की टीम रही विजेता




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! पुलिस लाइन में आयोजित 22वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के हैंडबाल में प्रतापगढ़ और वॉलीबाल में इलाहाबाद की टीम विजेता रही।
हैंडबाल का फाइनल मैच प्रतापगढ़ एवं इलाहाबाद के बीच खेला गया, जिसमें प्रतापगढ़ विजेता रहा। बालीबाल (पुरुष वर्ग) का फाइनल मैच प्रतापगढ़ एवं इलाहाबाद के बीच हुआ। जिसमें इलाहाबाद विजेता रहा। महिला वर्ग में प्रतापगढ़ को हराकर इलाहाबाद की टीम विजेता बनी। योगा प्रतियोगिता में इलाहाबाद ने बाजी मारी। शनिवार की शाम समापन अवसर पर एसपी संतोष कुमार सिह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिह, एएसपी पश्चिमी बसंतलाल, सीओ लाइन रवि कुमार सिह, आरआइ श्रीप्रकाश दुबे, पीआरओ त्रिलोचन पांडेय मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे