खुर्शीद खान
सुल्तानपुर: सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन का वार्षिक उर्स खानकाह ए चिश्तिया बंधुआ कला मैं धूमधाम से मनाया गया जिसकी सरपरस्ती धर्मगुरु सैय्यद मेराज अशरफ गद्दीनशीन जायसी ने किया देश में अमन और शांति की दुआ मांगी मुख्य भाषण धर्मगुरु मोहम्मद अहमद वारसी प्रिंसिपल जामे अरबिया व मौलाना मंजूर अहमद साहब अजीजी शेखुल हदीस जामिया अरबिया सुल्तानपुर ने ख्वाजा साहब की करामातें बयान की उर्स और खान काह की जरूरत को बयान किया वहीं मोहम्मद अहमद वारसी ने देश भक्ति और देश की एकता अखंडता और सूफी संतों के प्रेम व कार्य को बयान करते हुए कहा कि सूफी संतों के यहां न कोई भेदभाव है न कोई जात पात होता है उनकी नजर में सब बराबर हैं उनके यहां मोहब्बत ही मोहब्बत है नफरत का नामोनिशान नहीं किसी भी दरगाह पर चले जाएं सभी वर्ग के लोग फूल और चादर चढ़ाते हुए मिलेंगें
![]() |
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जीवनी पर रोशनी डाले मौलाना मोहम्मद इब्राहिम बानी खानकाह ए चिश्तिया बंधुआ कला ने कहा पानी का कतरा पैदा करना खुदा कि कुदरत है और कतरे को दरिया बनाना मुस्तफा कि रहमत है और सागर को गागर में भरना ख्वाजा कि करामत है।
वीडियो
संचालन कारी तबस्सुम चिश्ती ने किया हाफिज रिजवान उल्लाह ने तिलावते कलामे पाक से सभा का आगाज किया
सद्दाम प्रतापगढ़ी ने नातों व मनकबत पेश किया उनके मनकबत का यह शेर बहुत पसंद किया गया
- जो पा जाता है वालियों में गिना वो जाता है
- सदका ही कुछ ऐसा है अजमेर के ख्वाजा का
और दिलकश मदनी की मनकब का यह शेर बहुत सराहा गया
- मर्तबा हिंद के वालियों में है आला तेरा है नहीं सानी कोई हिंद में ख्वाजा तेरा
कारी मुमताज अहमद साहब जायसी मिराज मिल्लत के साथ आए हुए बेहतरीन अंदाज में कलाम पेश किया
मौलाना इस्तियाक आलम साहब मौलाना अमानुल्लाह साहब मौलाना उस्मान मिस्बाही मौलाना हुसैन कादरी मौलाना इमरान मिस्बाही मौलाना उबैदुल्ला हाफिज हैदर अली मौलाना इस्माइल साहब आदि ने सभा को को संबोधित किया
उर्स में मनकबती मुकाबले में प्रथम आने वाली अंजुमन फैजान ए ख्वाजा फतेहपुर को गरीब नवाज अवार्ड से सम्मानित किया गया
द्वितीय आने वाली अंजुमन को अंजुमन अमेठी मखदूम ए सिमनानी अवार्ड दिया गया
तृतीय स्थान आने वाली अंजुमन को अंजुमन अहमदिया जौनपुर आला हजरत अवार्ड दिया गया अखाड़ा 786 सुल्तानपुर को भी इनाम दिया गया
सभा में जज की हैसियत से मौलाना इमरान मिस्बाही ने अपना फैसला सुना कर गौहर अली सिद्दीकी को सदर उर्स कमेटी फिरोज अहमद सिद्दीकी नायब सदर व खुर्शीद अहमद फारूकी जनरल सेक्रेटरी व फुरकान अहमद साहब सेक्रेटरी मुख्य अतिथि के रुप में जमाल अहमद साहब अनीस अहमद फारूकी एडिटर मोहम्मद अहमद मोहम्मद तनवीर मोहम्मद गुलशेर अब्दुल हमीद मास्टर यासीन मेराज मोहम्मद हमजा मेराज नईम मुन्ना फूल मोहम्मद जैनुल शहरे आलम महबूब अशरफ इस्तेमाद्दीन शाह आलम अब्दुल्ला सद्दाम महताब ईदु मालिक दीन व आदि रहे मौजूद।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ